चांडिल। बुधवार की देर रात को नीमडीह थाना क्षेत्र के चालियामा गांव जाहेरटांड़ में 50 वर्षीय शिवचरण सिंह उर्फ शिवा को अज्ञात लोगों के द्वारा हत्या कर दिया गया। मृतक शिवचरण सिंह के शरीर पर कई जगह पर जख्म के निशान मिले है। मृतक शिवचरण सिंह को अज्ञात लोग के द्वारा पत्थर से कुच कर मारने की भी आशंका जताई जा रही है। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने शिवचरण सिंह की शव को देखा। सूचना मिलने पर नीमडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक अविवाहित था तथा धीरेंद्र सिंह के भाड़े के घर में रहता था तथा वह उसकी खेतीबाड़ी और पास के तालाब की पहरेदारी का काम करता था। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए उठाया है। गांव में ऐसी चर्चाएं हैं की तालाब से मछली चोरी करने के विरोध करने पर शिवचरण सिंह की हत्या कर दी गई है । थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा किया जायेगा।