जमशेदपुर पहुंचे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी मीडिया से हुए मुखातिब राज्य की हेमंत सरकार पर साधा निशाना कहा भ्रष्टाचार चरम पर

जमशेदपुर में विभिन्न दुर्गा पूजा पंडाल उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए शहर पहुंचे राज्य के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का भाजपाइयों ने स्वागत किया जहां एक होटल में मीडिया से बात करते हुए बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा है बाबूलाल मरांडी ने कहा इन दिनों राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है जहां माइनिंग का गोरखधंधा राज्य के मुख्यमंत्री के इशारे पर चलाया जा रहा वही 32 का खतियान की आड़ में हेमंत सरकार अपनी कुर्सी बचाने की कोशिश कर रही है जहां राज्यपाल की खामोशी पर पूछे गए सवाल के जवाब में बाबूलाल मरांडी ने कहा समय आने पर सब सामने आ जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *