प्रधान मंत्री आवास योजना शहरी के घटक 3 के तहत जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति कार्यालय क्षेत्रांतर्गत किफायती आवास परियोजना अन्तर्गत बिरसानगर में निर्माणाधीन आवासों को लॉटरी के माध्यम से चयनित लाभुकों के मध्य हुआ आवास आवंटन

Spread the love

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के घटक-3 अन्तर्गत बिरसानगर जमशेदपुर में बन रहे किफायती आवास परियोजना G+8 संरचना के अनुरूप 32 ब्लॉक में कुल 9592 आवासों का निर्माण किया जाना है। जिसके लिये दूसरे चरण में कुल 852 चयनित लाभार्थी का आवास आवंटन उपायुक्त, पूर्व सिंहभूम, जमशेदपुर की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा दिनांक 29.09.2022 को बिरसा मुंडा टाउन हॉल परिसर में सुबह 11 बजे Randomization इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली के माध्यम से किया गया। जिसमें दिव्यांगजन 17 वरिष्ठ नागरिक 52 को भूतल में तथा समान्य वर्ग में 783 लाभुकों को प्रथम से आठवें तल्ला में आवास आवंटित हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से माननीय सांसद जमशेदपुर लोकसभा, माननीय मंत्री -सह- विधायक, पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र, जमशेदपुर के प्रतिनिधि, माननीय विधायक, पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि, उप विकास आयुक्त महोदय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर, विशेष पदाधिकारी, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, अंचल अधिकारी, जमशेदपुर, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, जमशेदपुर, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति कार्यालय के नगर प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक, PMAY-U विशेषज्ञ, सभी सहायक, सभी कंप्युटर ऑपरेटर व अन्य उपस्थित हुये,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *