चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी)अग्रोहा हिसार शक्तिपीठ से प्रारंभ होकर भारतवर्ष के सभी राज्यों में कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी जन आशीर्वाद रथ यात्रा शुक्रवार को संध्या करीब तीन बजे चांडिल पहुंचा जहां मारवाड़ी समाज के लोगों ने महालक्ष्मी आशीर्वाद रथ का गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। इस मौके पर रत्नाकर खेतान, आनंद पसारी, अशोक चौधरी, नवीन पसारी, अनिल जालान, रौनक पसारी, बबलु जालान, रौशन शर्मा, अमन जालान सहित कई लोग उपस्थित थे।
