झामुमो कार्यकर्ताओं ने चौका, चांडिल व कांदरबेड़ा में 1932 खतियान लागू होने पर मनाया जश्न, बांटा लड्डू,

Spread the love

चांडिल। 1932 का खतियान लागू करने और ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण मिलने की खुशी में गुरुवार को चौका मोड़, चांडिल बाजार व कांदरबेड़ा चौक में झामुमो नेताओं ने गाजे बाजे के साथ जश्न मनाया और लड्डू का वितरण किया। इस दौरान राज्य के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन व विधायक सविता महतो भी शामिल हुए। इस दौरान मंत्री चंपई सोरेन व विधायक सविता महतो ने चौका मोड़ स्थित शहीद अजीत धनंजय महतो व कांदरबेड़ा चौक स्थित पंडित रघुनाथ मुर्मू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर अगरबत्ती दिखा श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लेकर जमकर नारे लगाए। झामुमो नेताओं ने सड़क से गुजर रहे राहगीरों के बीच लड्डू वितरण कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि 1932 का खतियान लागू होने से झारखंडीयो को उनका हक और अधिकार मिलेगा। विधायक सविता महतो ने कहा झामुमो की सरकार जनता से किए हर एक वादे को पूरा कर रही है। मौके पर मुख्यमंत्री के मामा गुरुचरण किस्कु, चारु चांद किस्कु, केंद्रीय सदस्य पप्पू वर्मा, काबलु महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य सह झामुमो नेता ओमप्रकाश लायेक, गुप्तेश्वर महतो, घनश्याम महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, निताई उरांव, अर्जुन सिंह मुंडा,समर भुईयां, हलधर घटवाल,अजित सिंह मुंडा, अरुण महतो, धीरेन महतो, प्रफुल्ल मुर्मू, राहुल वर्मा, शंकर लायेक समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *