हिंदी दिवस के उपलक्ष्य मे जमशेदपुर शहर मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए, वहीँ कई स्कूलों मे इस उपलक्ष्य मे संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जहाँ बड़ी संख्या मे स्कूली छात्र शामिल हुए.

इस उपलक्ष्य मे कासीडीह स्कुल मे भी एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जहाँ हिंदी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया, वहीँ स्कुल के छात्रों ने हिंदी उत्थान विषय पर नाटक भी प्रस्तुत किये, स्कुल प्रबंधन के अनुसार छात्रों मे राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रति प्रेम और जागरूकता लाने हेतु इस विशेष दिन पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया है, जहा छात्रों को हिंदी भाषा के इतिहास और इसके महत्व की जानकारी दी जा रही है, ताकि ये छात्र हिंदी भाषा को आगे लेकर चले और हमारे देश का गौरव बढ़ाये.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *