राज्य सरकार द्वारा पुरानी पेंशन योजना की स्वीकृति प्रदान करते साथ ही राज्य भर मे इस मांग को लेकर आंदोलनरत कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है…

इधर राज्य समेत पूर्वी सिंहभूम जिले में भी झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया
1 सितंबर से पुरानी पेंशन योजना की स्वीकृति राज्य सरकार के द्वारा प्रदान कर दी गई है इसे लेकर सरकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई राज्य स्तर से लेकर जिला स्तर तक कर्मचारी राज्य सरकार का आभार व्यक्त कर रहे हैं इसी क्रम में झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले कर्मचारियों का जुटान खास महल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय कक्ष के सामने हुआ जहां उन्होंने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया और एक दूसरे के साथ खुशियां बांटी उनकी खुशियों में सिविल सर्जन शाहिर पॉल भी शामिल हुए, इस क्रम में झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को राज्य कर्मियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने के लिए आभार व्यक्त के उद्देश्य से आभार पत्र सौंपा गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *