जमशेदपुर में तीज के मौके पर सुहागिन महिलाओं ने व्रत धारण कर अपने पति के लंबी उम्र की कामना करते हुए पूजा अर्चना की

जमशेदपुर में तीज के मौके पर सुहागिन महिलाओं ने व्रत धारण कर अपने पति के लंबी उम्र की कामना करते हुए पूजा अर्चना की, ओम पुरी स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की.

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार तीज पर्व का व्रत धारण करते हुए महिलाओं ने यहाँ भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की, सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर यहाँ पहँची, इस व्रत मे सबसे अहम् बात यह होती है की महिलाएं निर्जला व्रत कर इस पूजा को करती है, वही पूजा अर्चना के बाद यहाँ महिलाएं तीज के गीतों पर नाचते गाते नजर आई, कल सुबह महिलाएं इस निर्जला व्रत का पारण कर इस पर्व का समापन करेंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *