बरसात के मौसम में संक्रमण बीमारियो के रोकथाम हेतु आज बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा पूरे बागबेडा कॉलोनी पंचायत क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया…

बरसात के मौसम में संक्रमण बीमारियो के रोकथाम हेतु आज बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा पूरे बागबेडा कॉलोनी पंचायत क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया इस दौरान सर्वप्रथम बागबेड़ा कॉलोनी दुर्गा पूजा मैदान से सारे पंचायत प्रतिनिधि एकजुट होकर एक ठेला पर 15 बोरा ब्लीचिंग पाउडर रखकर छिडकाव का शुभारंभ किए। तत्पश्चात बागबेडा कॉलोनी स्थित गणेश पूजा मैदान, चित्रगुप्त पूजा मैदान, शहीद मैदान, नेहरू मैदान, कुंवर सिंह मैदान सहित बागबेड़ा कॉलोनी के हर गली एवं नाली में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया।
इस मौके पर जिला परिषद सदस्य कविता परमार, मुखिया राजकुमार गौड़, उप मुखिया संतोष ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, झरना मिश्रा, वार्ड सदस्य पुष्पा देवी, कुमोद, अभिषेक उपाध्याय ,सीमा पांडे, आशा देवी, अनीशा सिन्हा समाजसेवी भवनाथ सिंह, राजकुमार, अजीत सिन्हा, अरविंद पांडे, रिंकू, सुनील सिन्हा, बबलू सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *