जुगसलाई थाना अंतर्गत ईदगाह मैदान के पास स्थित कब्रिस्तान में चोरी करते एमडी वसीम अकरम नाम के शख्स को स्थानीय लोग लोगों ने पकड़ कर जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया…

पिछले कई दिनों से लगातार कब्रिस्तान में चोरी की घटनाएं घट रही थी जिससे स्थानीय लोग काफी परेशान थे आज जुगसलाई निवासी एमडी वसीम अकरम कब्रिस्तान के अंदर हो रहे बोरिंग के नोब को चोरी कर भाग रहा था तभी स्थानीय लोगों ने चोर को धर दबोचा और उसकी जमकर पिटाई कर डाली और उसे कब्रिस्तान के अंदर खंबे में बांध दिया जिसकी सूचना पुलिस को दी गई वही कब्रिस्तान कमेटी के देखरेख करने वाले मोहम्मद सिराजुद्दीन ने बताया कि कब्रिस्तान के अंदर बोरिंग गाड़ी के सामान की चोरी कर युवक भाग रहा था जिसे धर दबोचा गया है

जानकारी मिलते ही जुगसलाई पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गई हालांकि इस मामले में जांच की बात कहते हुए पुलिस ने कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *