जमशेदपुर : आज दिनांक 23 अगस्त 2022 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर महानगर द्वारा विभिन्न विषय हेतु जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में विरोध किया गया

Spread the love

जमशेदपुर : आज दिनांक 23 अगस्त 2022 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर महानगर द्वारा विभिन्न विषय हेतु जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में विरोध किया गया तत्पश्चात को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अमर सिंह को ज्ञापन दिया गया | ज्ञापन में बताया गया की
– कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2020-23 को नियमित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए |
– स्नातक 2021- 2024 के प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का एग्जाम शुरू हो गया है जिसमें एक्स रेगुलर विद्यार्थियों को परीक्षा देने नहीं दी गई उनका एडमिट कार्ड जारी कर जल्द से जल्द एग्जाम करवाया जाए | मौके पर उपस्थित कोल्हान विभाग सह संयोजक अभिषेक तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्थिति कम मैन पावर होने की वजह से चरमराई हुई है इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है | इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर कार्यालय मंत्री प्रियांशु राज, महानगर कोषाध्यक्ष कार्तिक कुमार झा, महानगर s.f.s. प्रमुख अभिषेक कुमार, महानगर एस एफ डी प्रमुख महेश बेड़ा, राहुल सिंह, अशोक यादव, गुरबा हंसदा, यश अग्रहरि, अजीत एवं अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *