जमशेदपुर कोवाली थाना क्षेत्र के पुटलूपुंग गाँव के रहने वाले लापता लव कुमार मंडल हत्या कांड के मामले पर, पुलिस ने 5 लोगो को गिरफ्तार किया हैं, इसके अलावा 15 अन्य कांडो का भी उदभेदन किया गया

Spread the love

जमशेदपुर कोवाली थाना क्षेत्र के पुटलूपुंग गाँव के रहने वाले लापता लव कुमार मंडल हत्या कांड के मामले पर, पुलिस ने 5 लोगो को गिरफ्तार किया हैं, इसके अलावा 15 अन्य कांडो का भी उदभेदन किया गया हैं।

वहीं जादूगोड़ा थाना में प्रेस काफ्रेंन्स के दौरान एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा की मृतक लव मंडल के छोटे भाई की पत्नी मिताली मंडल अपने पुरुष मित्र कृष्णा मंडल के साथ मिलकर सुपारी के तोर पर 80 हजार रूपये पैसेवर अपराधियों को देकर अपने जेठ लव मंडल की हत्या कराई,कुल पांच लोगो को गिरफ्तार भी किया गया, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल भी बरामद किया गया हैं, मृतक का शव का अस्थि और कपड़ा भी बरामद किया गया हैं।…..वहीं कलिकापुर गाँव में लूट कांड का भी पुलिस ने खुलासा किया हैं जिसमे 5 लोगो की गिरफ्तारी हुई हैं…. इसके अलावा जादूगोड़ा थाना क्षेत्र से दो लोगो को अबैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया,… वहीं कुल 15 मामले का आज उदभेदन किया गया हैं.

*रिपोर्ट…बिनोद केसरी जमशेदपुर 9431906113*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *