जमशेदपुर :- मानगो का हाल दिखाएंगे हम आपको हमारा सुंदर और स्वच्छ मानगो 2 दिन के बारिश में ही इलाके में जलजमाव से लोग हैं परेशान

जमशेदपुर :- मानगो का हाल दिखाएंगे हम आपको हमारा सुंदर और स्वच्छ मानगो 2 दिन के बारिश में ही इलाके में जलजमाव से लोग हैं परेशान।

जी हां मानगो के सुभाष कॉलोनी रोड न.1 की स्थिति यह है कि बच्चे विद्यालय नहीं जा पा रहें हैं, घर-घर तिरंगा नही लगा । घर में बुजुर्ग ऑक्सीजन पर है परिवार चिंतित है कि प्राण अस्पताल में नहीं घर में छूट जाएंगे। स्थानीय लोग अपने घर को औने पौने दाम में बेचने की व्यवस्था कर रहे है। भाजपा नेता विकास सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने जिला के उपायुक्त महोदया को सारे मामले की जानकारी दे दी है । जल्द ही इलाके की समस्या का अगर समाधान नहीं होता है तो इसी स्थल में अन जल त्याग कर बैठूंगा आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *