जहां पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है वही जुगसलाई क्षेत्र में कृतान्स एक नई पहल संस्था के द्वारा अनोखे तरीके से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया, 75 मीटर झंडे के साथ हजारों की संख्या स्थानीय लोग देशभक्ति गीतों व आकर्षक झांकी के साथ पूरे जुगसलाई क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए तिरंगा यात्रा में शामिल हुए
इस दौरान पूरा जुगसलाई क्षेत्र देशभक्ति गीतों से गूंज उठा, हर लोग अपने अपने घर के छतों से तिरंगे झंडे पर पुष्प वर्षा करते नज़र आये, पहली बार कृतान्स संस्था द्वारा अनोखे तरीके से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, बच्चे बड़े महिला पुरुष बुजुर्ग हर कोई पूरे जोश के साथ इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए जहां हर चौक चौराहे पर लोग गर्मजोशी से इस तिरंगा यात्रा का स्वागत करते नजर आए, आकर्षक झांकी के साथ युवा नाचते गाते नजर आए, इस तिरंगा यात्रा को लेकर सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था जुगसलाई पुलिस के द्वारा की गई थी, कीर्तन संस्था के अध्यक्ष विजय विश्वकर्मा ने बताया कि इस आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर लोगों को एक सूत्र में बांधते हुए देश की एकता अखंडता को मजबूत करने का संदेश देते हुए भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर लोगो को एकजुटता का संदेश दिया गया।
