चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी)नौरंगराय सूर्या देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चांडिल के तत्वाधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भारत माता पूजन करने के बाद विद्यालय प्रांगण से निकाली गई। यात्रा चांडिल डेम रोड होते हुए पुरे चांडिल का भ्रमण करते हुए विद्यालय में समापन हुई। इस यात्रा में लगभग 1200 बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय का जय घोष करते हुए पुरे चांडिल का परिभ्रमण किया। इस यात्रा का मुख्य आकर्षण भारत माता की भव्य झांकी रही। इस मौके पर प्रधानाचार्य कुणाल कुमार, सुब्रत चटर्जी, देवाशीष मंडल सहित कई लोग उपस्थित थे।