जमशेदपुर मे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत घर घर तिरंगा अभियान 13 अगस्त से विशाल देश भक्ति कार्यक्रम के साथ जिला भाजपा ने किया शुरू

Spread the love

ए जमशेदपुर मे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत घर घर तिरंगा अभियान 13 अगस्त से विशाल देश भक्ति कार्यक्रम के साथ जिला भाजपा ने शुरू किया, एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान मे कार्यक्रम आयोजित कर देश के वीर सपूतों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मौजूद रहे, कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे विभिन्न स्कूलों के छात्र, सामाजिक संस्था के प्रतिनिधि, अलग अलग समाज के प्रतिनिधि एवं कई प्रबुद्धजन मौजूद रहे, कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा, सभी ने वीर सपूतों को याद करते हुए तिरंगे को नमन किया, वहीँ इस दौरान अलग अलग प्रांतो की संस्कृति नृत्य के माध्यम से सभी के समक्ष प्रस्तुत किया गया, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा की देश के आजादी के अमृत महोत्सव मे घर घर तिरंगा अभियान को ऐतिहासिक बनाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन जमशेदपुर मे किया गया, इस आयोजन के माध्यम से सभी से अपने घरों मे तिरंगा लगाने की अपील की जा रही है, घर घर तिरंगा अभियान से सभी के भीतर राष्ट्रीयता जगेगी हमारा देश मजबूत बनेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *