सिदगोड़ा पुलिस को मिली सफलता ,बाइक चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश, दो गिरफ्तार,चार बाइक बरामद, गोलमुरी और साकची से चोरी गयी स्कूटी और बाइक भी बरामद

सिदगोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुये एक नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही घटना की जांच के क्रम में चार बाइक भी बरामद किया है. पुलिस ने साकची और गोलमुरी थाना क्षेत्र से चोरी गयी एक स्कूटी और बाइक को भी बरामद कर लिया है. बाइक चोरी की घटना 6 अगस्त को घटी थी. घटना के संबंध में ट्यूब बारीडीह के रहने वाले रंजीत झा की ओर से सिदगोड़ा थाने में मामला दर्ज कराया गया था.
पहले करण सांडिल की हुई थी गिरफ्तारी
जांच के क्रम में ही सिदगोड़ा पुलिस टीम ने बिरसानगर के जोन नंबर 3 टीवीएस शो-रूम के पास छापेमारी कर करण सांडिल उर्फ बाबू उर्फ करण को गिरफ्तार किया. इससे पूछताछ के बाद पुलिस ने एक नाबालिग को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया. दोनों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने दो बाइक और एक स्कूटी भी बरामद किया है.
ये हुआ बरामद
काले रंग का हीरो होंडा स्पलेंडर प्लस (जेएच 05 ई- 2660, काले रंग का हीरो होंडा स्पलेंडर प्लस (जेएच 05 सीई- 8889), हीरो होंडा स्पलेंडर प्लस (A10AHKHD05478) बरामद किया गया है. इसके अलावा गोलमुरी और साकची थाने क्षेत्रों से भी चोरी गयी एक्टिवा और बाइक को बरामद किया गया है. मामले का उद्भेदन करने के लिये सिदगोड़ा थाना प्रभारी रंजीत कुमार, एसआई ललित खलखो, नितेश ठाकुर, एएसआइ बिपिन कुमार, रक्षी कुलदीप ठाकुर आदि की टीम बनी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *