स्वर्गीय निर्मल महतो की आज 35 वीं शहादत दिवस पर जमशेदपुर के चमरिया गेस्ट हाउस और कदमा उलियान स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने कोल्हान के दिग्गज

झारखंड आंदोलन के अग्रणी नायकों में से एक रहे स्वर्गीय निर्मल महतो की आज 35 वीं शहादत दिवस है. इस मौके पर उन्हें जमशेदपुर के चमरिया गेस्ट हाउस और कदमा उलियान स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने कोल्हान के दिग्गजों का आने का सिलसिला जारी है. बता दें कि ठीक 35 साल पूरे आज ही के दिन 11: 45 बजे अपराधियों ने चमरिया गेस्ट हाउस के मुख्य गेट के समीप निर्मल दा को गोलियों से भून दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी. उसके बाद झारखंड आंदोलन की दशा और दिशा बदली जो अंततः झारखंड अलग राज्य बनने के बाद समाप्त हुआ. तब से लेकर आज तक निर्मल दा के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पूरा झारखंड उमड़ पड़ता है. आज भी राज्य के मुख्यमंत्री यहां पहुंचेंगे और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि देंगे. इससे पूर्व मंत्री चंपई सोरेन ने चमरिया गेस्ट हाउस मुख्य गेट पर स्थापित स्वर्गीय निर्मल दा की प्रतिमा पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर उन्हें नमन किया और अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए. उन्होंने कहा निर्मल दा के सपनों के झारखंड निर्माण को लेकर वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार गंभीर है, और उसी दिशा में काम कर रही है. आज के दिन उन्हें याद कर उनके सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प लेना हर झारखंडियों का नैतिक कर्तव्य है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *