जमशेदपुर के प्रसिद्ध हर हर महादेव सेवा संघ के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन माह के आखरी सोमवारी पर विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है, इस बार प्रसिद्ध भजन सम्राट लखबीर सिंह लक्खा एवं भाजपा के सांसद मनोज तिवारी मौजूद रहेंगे.
वैसे लगातार विगत 21 वर्षो से इसका आयोजन साकची स्थित गुरुद्वारा मैदान मे आयोजित की जाती है, हर वर्ष एक से बढ़कर एक भजन सम्राट यहाँ भजनो की प्रस्तुति देते हैँ, सैकड़ों की संख्या मे यहाँ शहरवासी बाबा भोले के भजनो का आनंद लेने यहाँ पहुँचते हैँ, इस बार प्रसिद्ध भजन सम्राट लखबीर सिंह लक्खा अपने भजनो की प्रस्तुति यहाँ देंगे, वहीँ संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा की उनके आग्रह पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी आयोजन मे शामिल होंगे. एक वार्ता के दौरान इसकी जानकारी संघ के सदस्यों ने दी.