जमशेदपुर के जोजोबेड़ा स्थित टाटा पॉवर के ठेका मजदूरों ने बकाए वेतन की मांग के साथ कंपनी गेट जाम कर किया जोरदार प्रदर्शन किया

जमशेदपुर के जोजोबेड़ा स्थित टाटा पॉवर के ठेका मजदूरों को पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिल रहा है, इसको लेकर गुरुवार को मजदूर नेता अंबुज ठाकुर के नेतृत्व में कंपनी गेट जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया गया. मजदूर नेता अंबुज ठाकुर ने बताया कि बाहरी मजदूरों से काम लिया जा रहा है. ठेकेदार मजदूरों से काम लेकर उनका बकाया वेतन नहीं दे रहे हैं. जिससे स्थानीय मजदूरों का दोहन हो रहा है. एक हफ्ते के भीतर यदि मजदूरों का बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो कंपनी गेट में तालाबंदी की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *