भाजपा युवा मोर्चा मानगो मण्डल के द्वारा जामताड़ा मे स्कूलों को रविवार के जगह पर शुक्रवार को बंद करवाये जाने के प्रयास के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन मानगो गोलचक्कर पर किया गया

भाजपा युवा मोर्चा मानगो मण्डल के द्वारा जामताड़ा मे स्कूलों को रविवार के जगह पर शुक्रवार को बंद करवाये जाने के प्रयास के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन मानगो गोलचक्कर पर किया गया.

भाजपाइयों ने इस दौरान जोरदार नारेबाजी राज्य सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ की, वहीँ मुख्यमंत्री का पुतला दहन करते हुए इन्होने अपना विरोध प्रकट किया, भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा की राज्य के जामताड़ा के विधायक के इशारे पर 100 से अधिक स्कूलों को मुस्लिम तुस्टीकरण की राजनीती करते हुए स्कूलों मे रविवार के बजाये शुक्रवार को स्कूलों मे छुट्टी दी जा रही है, जिसका विरोध भाजपा करती है, इन्होने कहा की अगर सरकार इसे आधिकारिक तौर पर जारी करती है तो भाजपा इसका पुरजोर विरोध करेंगी और इसके खिलाफ बंदी का आवाहन करेंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *