पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय पहुंचे चांडिल कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक केंद्र की भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

चांडिल। चांडिल स्थित होटल राहुल पैलेस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। लंबे समय के बाद आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में कांग्रेस के सिद्धांतों तथा केंद्र सरकार की नाकामियों को जन जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। बैठक में 9 अगस्त से 12 अगस्त तक ईंचागढ़ विधान सभा क्षेत्र में गौरव यात्रा/ भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी की रूपरेखा तय की गई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुबोध कांत सहाय ने कहा कि कांग्रेस तोड़ने में नहीं जोड़ने पर विश्वास करती है। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की भाजपा सरकार ने देश में सांप्रदायिक माहौल खड़ा कर जनता को तोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा भाजपा की केंद्र सरकार ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हटाने को लेकर झारखंड में ईडी का मुख्यालय बना दिया है। बैठक में जिलाध्यक्ष मो मोहसिन, उपाध्यक्ष सरवर आलम, कपाली नप उपाध्यक्ष शोभारानी महतो, माधव सिंह मानकी, राजु चौधरी, रजिया शुलताना आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *