जमशेदपुर मे आल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट आर्गेनाइजेसन के द्वारा घाटशीला महाविद्यालय मे इंटर प्रथम सत्र के छात्रों के साथ हुए धोकेधड़ी मामले मे जिले के उपायुक्त से मुलाक़ात की गई साथ ही छात्रों को न्याय दिलवाने की मांग

जमशेदपुर मे आल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट आर्गेनाइजेसन के द्वारा घाटशीला महाविद्यालय मे इंटर प्रथम सत्र के छात्रों के साथ हुए धोकेधड़ी मामले मे जिले के उपायुक्त से मुलाक़ात की गई साथ ही छात्रों को न्याय दिलवाने की मांग की गई.

इस दौरान छात्रों ने कहा की बीते सत्र मे इंटर प्रथम वर्ष मे महाविद्यालय मे 70 छात्रों का विधिवत नामांकन लिया गया, जिसके बाद उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया और कक्षाएं भी ली गई, परन्तु जब परीक्षा की बारी आई तो तमाम छात्रों को परीक्षा से वंचित कर दिया गया, जिसके पीछे का कारण छात्रों को नामांकन नहीं होना बताया गया, इस मामले मे छात्रों द्वारा कम्प्लेन एवं जाँच के बाद महाविद्यालय प्रबंधन के दो अधिकारी जेल भी गए, लेकिन छात्रों की समस्या ज्यूँ की तियूँ बनी हुई है, इन्होने जिले के उपायुक्त से मुलाक़ात कर इसके समाधान की मांग की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *