ठेकेदार और ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के साले कन्हैया सिंह हत्याकांड के पांचवे दिन मंत्री बन्ना गुप्ता पूर्व विधायक के आवास पहुंचे

ठेकेदार और ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के साले कन्हैया सिंह हत्याकांड के पांचवे दिन मंत्री बन्ना गुप्ता पूर्व विधायक के आदित्यपुर एम टाईप आवास पहुंचे एवं उन्हें सांत्वना देते हुए भरोसा दिलाया कि हर हाल में दोषियों को ढूंढ निकाला जाएगा और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी. इस दौरान भाजपा नेता कुणाल षाड़ंगी, कांग्रेसी नेता अजय सिंह, जगदीश नारायण चौबे व अन्य मौजूद रहे. स्वास्थ्य मंत्री ने जिले में गिरते कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा इस संबंध में डीजीपी और मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया जाएगा. स्वास्थ मंत्री ने कन्हैया सिंह की हत्या पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा, गैंगवार के बाद अब यदि कारोबारियों और व्यवसायियों पर हमले होंगे तो इसे पुलिस- प्रशासन की विफलता मानी जायेगी जो बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस संबंध में उन्होंने थाना प्रभारी से भी वार्ता की और केस की वर्तमान स्थिति जानी एवं अविलंब हत्यारों को बेनकाब करते हुए सलाखों के पीछे भेजने का निर्देश दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *