जमशेदपुर: सिदगोड़ा में पत्नी ने विवाद में ईंट से मारकर पति का सिर फोड़ा

Spread the love

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में पत्नी ने विवाद में ईंट से मारकर पति का सिर फोड़ दिया। इस घटना में पति राजेश कुमार लाल गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। उन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजेश ने बताया कि उनकी सिमरन से दूसरी शादी है। उन्होंने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था। सिमरन ने भी अपने पहले पति को छोड़कर उससे दूसरी शादी की है। राजेश टाटा रायसेन में मशीन ऑपरेटर है। उसका कहना है कि हर महीने जो सैलरी मिलती है वह सिमरन ले लेती है। शुक्रवार को ही उसे सैलरी मिली थी। इसके बाद दोनों पति पत्नी छाया नगर में शराब पीने आए थे। शराब पीने के बाद दोनों नशे की हालत में ही पैदल घर जा रहे थे। तभी नया कोर्ट के पास पति पत्नी में विवाद हो गया और सिमरन ने सड़क किनारे पड़े ईंट से मारकर उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *