जमशेदपुर: परसुडीह थाना अंतर्गत प्रमथ नगर विवेकानंद क्लब के पीछे 25 वर्षीय व्यक्ति ने 6 तल्ले से कूदकर किया आत्महत्या का प्रयास

जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत प्रमथ नगर विवेकानंद क्लब के पीछे उस समय अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब एक 25 वर्षीय व्यक्ति ने आकृति फ्लेट के 6 तल्ले से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। स्थानीय लोगों को सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायल 25 वर्षीय सुकुमार कर्मकार को सर्वप्रथम अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए मरीज को एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया वही जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी निवासी सेवा ही लक्ष्य संस्था के अध्यक्ष मानिक मलिक ने बताया कि उनको जानकारी मिली की 25 वर्षीय सुकुमार कर्मकार नाम का व्यक्ति छत से कूद गया है जहां वे घटनास्थल पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल भिजवाया उन्होंने बताया कि व्यक्ति के पॉकेट से निकले आधार कार्ड में व्यक्ति का पता एम जी एम थाना क्षेत्र बताया जा रहा है किस कारण से घटना को उसके द्वारा अंजाम दिया गया है इसकी जानकारी किसी को नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *