पूर्व जिलापार्षद करुणा मय मंडल मिले सड़क दुर्घटना के पीड़ित उदय सिंह से

Spread the love

पूर्व जिलापार्षद करुणा मय मंडल मिले सड़क दुर्घटना के पीड़ित उदय सिंह से – जो बीते दिनों एक बहत बड़ा सड़क हादसे में जख्मी होकर रिम्स राँची से दो माह से अधिक समय जिंदगी और मौत से जूझ कर वापस अपने घर शंकरदा लौटा है।
ज्ञात रहे उदय मुंडा, पिता – लक्ष्मण मुंडा, गाँव – शंकरदा, टोला – जुगुडीह बीते दिनों 13 फरबरी 2022 अपने बाइक में बुरुडीह डैम के समीप अपने मेहमान घर जाने के क्रम में अनियंत्रित एक दूसरे बाइक के चपेट में आकर बुरी तरह से जख्मी हो गया था। स्थिति की गम्भीरता को समझते हुये एम.जी.एम. (जमशेदपुर) से बेहतर ईलाज के लिये इन्हें राँची रिम्स भेजा गया था – अंततः रिम्स अस्पताल से बेहतर होकर दो महीने के बाद घर लौटा है पर अभी भी ईलाज जारी है। शर पर काफी चोटें आई है साथ ही गर्दन पर भी काफी चोटें आने के कारण कोई नसें भी दब चुकी है जिसके कारण उन्हें चलने फिरने में भी दिक्कतें हो रही है। हाथों की उंगलियां सिंकुड़ चुकी है। गरीब माँ बाप के एक 18 वर्षीय पुत्र उदय मुंडा अब व्हील चेयर के सहारे है। उनकी अभी भी इलाज जारी है।
आज पूर्व पार्षद करुणा मय मंडल उनके आवास जाकर उनके दुःखद स्थिति से अवगत हुये – उनसे जनकारी लिये साथ ही उनके माता पिता को यह आश्वस्त किये की उनकी इलाज में सहायता हेतु कल्याण विभाग के माध्यम से चिकित्सा सहायता अनुदान दिलवाया जायेगा उनके द्वारा दिये गये कागजातों को आवेदन के साथ जरूरत की प्रक्रिया पूरी कर आज ही प्रखंड कार्यालय में पी.एल.वी. – चयन कुमार मंडल के माध्यम से जमा करवा दी गई है। उम्मीद है बहत जल्द सहायता राशि प्राप्त हो जायेगी।
आज पूर्व पार्षद श्री मंडल के साथ समाजसेवी अनिल कांत भकत भी पीड़ित के घर में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *