चाईबासा: चाईबासा में बड़ी सड़क दुर्घटना, एक की मौत, एक घायल। मृतक का नाम राजेश कुमार सिंह और घायल का नाम अरुण कुमार सिंह है। बताया गया कि बाइक सवार दोनों व्यक्ति झींकपानी से हाथा रोड जा रहे थे उसी दौरान अज्ञात वाहन द्वारा इन्हें टक्कर मार दिया गया जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए जिसमे राजेश कुमार सिंह की मौत हो गई। वही दूसरे को इलाज के लिए तुरंत एमजीएम अस्पताल लाया गया।