चांडिल बाजार स्थित होटल राहुल पैलेस में झामुमो कार्यकर्ताओं ने अपने ईंचागढ़ के पूर्व विधायक सह झारखंड के पूर्व डिप्टी सीएम रहे स्व सुधीर महतो का जयंती पर उनको याद किया। झामुमो के वरिष्ठ नेता सुखराम हेंब्रम ने स्व सुधीर महतो के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया तथा श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर झामुमो नेता सुखराम हेंब्रम ने स्व सुधीर महतो के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की ईचागढ़ विधानसभा स्व सुधीर महतो की कर्मभूमि रहा है। सुधीर महतो ने क्षेत्र में विकास की एक लंबी लकीर खींचे है। इस मौके पर झामुमो के वरीय नेता सुखराम हेंब्रम, विश्वनाथ मंडल, नितेश वर्मा, डा सुबोध महतो, मदन बनर्जी, बुद्धेश्वर गोप, प्रह्लाद दे सहित झामुमो के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।