कुचाई के आम बगान परिसर में झामुमो प्रखंड कमेटी की ओर से मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नवनिर्वाचित मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व वार्ड सदस्य के जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो का जयंती भी मनाया गया। स्थानीय विधायक दशरथ गागराई की धर्मपत्नी बासंती गागराई ने स्वर्ग सुधीर महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुधीर महतो एक आंदोलनकारी भी रह चुके हैं। श्रीमती गागराई ने नवनिर्वाचित सभी जनप्रतिनिधियों को जीत की बधाई दी। वही प्रखंड कमेटी की ओर से स्वास्थ्य विभाग के विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव का स्वागत भी किया गया। मौके पर खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मुंडा,करम सिंह मुंडा,देवचरण हाईबुरू,राम सोय,भीमसेन गागराई,अजय सामड, पार्वती गागराई, राहुल सोय,धनश्याम सोय, लखीराम मुंडा,कुनी बोदरा, समेत विभिन्न पंचायत के पंचायत समिति सदस्य व वार्ड सदस्य उपस्थित थे।