जमशेदपुर: किसान आंदोलन एकजुटता मंच की ओर से केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ साकची गोल चक्कर बिसरा चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया गया

Spread the love

जमशेदपुर: आज किसान आंदोलन एकजुटता मंच की ओर से केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ साकची गोल चक्कर बिसरा चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस के अवसर पर एक जुलूस भी निकाली गई जोकि साकची में विभिन्न मार्गो से होते हुए गोल चक्कर में पहुंचकर एक सभा में तब्दील हो गई। यहां पर एकजुटता मंच के वरिष्ठ साथियों ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार जिस प्रकार से अग्निपथ योजना के माध्यम से देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है, देश पर मर मिटने वाले जवानों का अपमान कर रही है इसका हम लोग विरोध करते हैं। आज संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से देशभर में विरोध किया जा रहा है, आने वाले दिनों में विशाल आंदोलन किया जाएगा यदि न सरकार इस नीति को वापस ले। आज जिस प्रकार से अग्नि वीरों को भाजपा कार्यालय में दरबान की नौकरी का ऑफर मिल रहा है यह देश के जवानों के साथ किया गया भद्दा मजाक है। इस देश में कोई भी अगर 2 दिन के लिए सांसद विधायक बन जाए तो उन्हें आजीवन पेंशन मिलता है, लेकिन देश के लिए मर मिटने वाले जवानों के लिए सरकार के पास पेंशन नहीं है। हम सब इसका विरोध करते हैं। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से भगवान सिंह, मंथन, दीपक रंजीत, सिया शरण शर्मा सुमित राय, सतुआ हेंब्रम, सुनील हेंब्रम बसंती सरदार, सुजय राय, अजीत तिर्की, जे पी सिंह, जसवंत सिंह, चंदना बनर्जी, सुशांत सरकार, डॉक्टर बी एन प्रसाद, समर महतो, विष्णु देव गिरी सोनी सेनगुप्ता, शुभम झा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *