पत्रकार अरुण कुमार मांझी का हाल जानने अस्पताल पहुंचे विधायक सविता महतो

चांडिल। ईचागढ़ के मिलन चौक निवासी वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार मांझी का अचानक तबीयत खराब होने से परिजनों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर लाया। इसकी जानकारी विधायक सविता महतो को मिली। तत्काल संज्ञान में लेते हुए विधायक सविता महतो ने बेहतर इलाज हेतु ब्रह्मानंद नारायण अस्पताल तामोलिया में भर्ती कराया। विधायक ने ब्रह्मानंद नारायण अस्पताल प्रबंधन से बात कर अरुण कुमार मांझी का बेहतर इलाज का निर्देश दिया। डॉ के देखरेख में शुक्रवार को अरूण कुमार मांझी का गोल ब्लाडर में ऑपरेशन हुआ। इस दौरान विधायक सविता महतो ने अस्पताल पंहुच कर अरुण कुमार मांझी का हाल चाल भी जाना। साथ ही विधायक ने अपने स्तर पर आर्थिक रूप से सहयोग भी किया। इस दौरान अस्पताल में हाल चाल जानने स्थानीय पत्रकार एवं झामुमो के केंद्रीय सदस्य काबलु महतो के साथ पत्रकार अरुण के परिजन एवं अस्पताल के चिकित्सक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *