जगन्नाथ चटर्जी, चांडिल
चांडिल। प्रखंड के रुचाप पंचायत भवन में उप मुखिया का चुनाव हुआ। जिसमे मुनमुन सिंह उप मुखिया पद पर निर्वाचित हुई। मुनमुन सिंह को आठ वोट मिला जबकि उसने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रेशमी हेंब्रम को चार वोट मिला। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मनीष कुमार ने निर्वाचित उप मुखिया को प्रमाण पत्र दिया। निर्वाची पदाधिकारी ने मुखिया शकुंतला देवी, उप मुखिया मुनमुन सिंह के साथ सभी वार्ड सदस्य को भी शपथ दिलाया। उप मुखिया निर्वाचित होने पर लोगों ने मुनमुन सिंह का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य अरुप सिंह, बोनु सिंह सरदार, बहादुर कुम्हार सहित कई लोग उपस्थित थे।