जमशेदपुर: लापता पिता को ढूंढ़ने की गुहार लगाते हुए भाजपा नेता विकाश सिंह के साथ पीड़ित पहुंचा एसएसपी कार्यालय

जमशेदपुर: लापता पिता को ढूंढ़ने की गुहार लगाते हुए भाजपा नेता विकाश सिंह के साथ पीड़ित पहुंचा एसएसपी कार्यालय। पीड़ित चंदन शर्मा ने बताया कि पिता शंभू शर्मा विगत 11 तारीख से लापता है। वह टाटा कटिहार ट्रेन से गांव के लिए निकले थे मगर गांव नहीं पहुंचे जिसके बाद उनके फोन से बार-बार फोन आ रहा और फिरौती की रकम मांगी जा रही है। बार-बार फोन कर अपराधियों द्वारा गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। इस संबंध में एसएसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए पीड़ित एसएसपी कार्यालय पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *