उपायुक्त के निदेशानुसार सप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम मे फरियादियों से मिले अपर उपायुक्त, समस्याओ के त्वरित समाधान हेतु सम्बन्धित कार्यालय प्रधान को दिए आवश्यक दिशा निदेश

आज दिनांक 10 जून 2022 दिन शुक्रवार को जिला दंडधिकारी सह उपायुक्त श्री अरवा राजकमल के निदेशानुसार कोविड मनको का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए उपायुक्त कक्ष मे अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार ने सप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम के तहत जिले के दूर दराज गांव/शहर से आए लगभग 50 फरियादियों की समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान श्री कुमार ने आवेदन के माध्यम से फरियादियों ने बारी बारी से अपनी समस्याओं से अवगत हो उक्त समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित कार्यालय प्रधान को उक्त मामलो के प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा प्राथमिकता के आधार पर पेंशन संबंधित मामले, राशन संबंधित मामले, विद्यालय संबंधित मामलों एवं पेयजल संबंधित मामलों का निष्पादन किया जाये ताकि लाभुकों को कार्यालयों का चक्कर ना लगाना पड़े।

ज्ञात हो कि आज जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भूमि संबंधित मामले, राशन कार्ड, पेंशन योजना, आवास योजना समेत विभिन्न विभागो के मामलों के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
*==================================*
रिपोर्टर;कांड्रा से दयाल लायक
मोबाइल नंबर-7903311340

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *