कुचाई प्रखंड अंतर्गत बंदोलोहर पंचायत के बड़ाचाकड़ी गांव में बीते गुरुवार की शाम हुई आंधी तूफान से दो घरों के छप्पर उड़ गए। जानकारी के अनुसार बड़ाचाकड़ी गांव निवासी प्रधान गुंदवा गुरुवार को खरसावां सप्ताहिक हाट गया हुआ था। उनके अन्य सदस्य घर पर ही थे। वही बीते गुरुवार की शाम को हुई जोरदार हुई आंधी तूफान से घर में लगी एल्बेस्टर क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही उनके छोटे भाई लखन गुंदवा का घर का एलवेस्टर भी आंधी तूफान से क्षतिग्रस्त हो गया। वही लखन गुंदवा ने बताया कि घर में 22 जून को शादी भी है। ऐसे स्थिति में आखिर क्या करें कुछ समझ नहीं आ रहा है। घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। इसकी सूचना पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया देवचरण हाईबुरू को दी। सूचना मिलते ही देवचरण हाईबुरू शुक्रवार सुबह उक्त गांव पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। वही इसकी सूचना दूरभाष से कुचाई के अंचलाधिकारी को दी। साथ ही हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया।