जमशेदपुर: होमगार्ड के जवान राजकुमार यादव को गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी गई भावभीनी विदाई

Spread the love

जमशेदपुर: सड़क दुर्घटना में घायल सदर अस्पताल में पदस्थापित होमगार्ड के जवान राजकुमार यादव ने शनिवार को अंततः दम तोड़ दिया। उनके पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ होमगार्ड जिला मुख्यालय लाया गया जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान होमगार्ड के अधिकारियों एवं जवानों ने उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए होमगार्ड के डीएसपी वीरेंद्र राम ने बताया कि जवान के परिजनों को फिलहाल 10 हजार का आर्थिक सहयोग दिया गया है, बाकी राशि एवं अनुकंपा पर नौकरी के लिए कागजी प्रक्रिया की अनुशंसा जल्द की जाएगी। बता दें कि 4 दिन पूर्व ड्यूटी से लौटने के क्रम में जवान सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। जिनका इलाज टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा था। जहां शनिवार को उनका निधन हो गया। जवान के निधन के बाद होमगार्ड जिला मुख्यालय में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *