आज दिनांक 02.06.22 को राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रस्टाचार निवारण, भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश मीणा जी एवं राष्ट्रीय कार्यालय के सहमति से रास्ट्रीय सचिव प्रान्तिक कुमार दास जी के अध्यक्षता में जमशेदपुर में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिये कदमा-सोनारी थाना प्रभारी को राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रस्टाचार निवारण, भारत की ओर से गुरुवार को थाना परिसर में ही पुस्पोंगुच्छों एवं मोमेंटो द्वारा सम्मानित किया गया. इस दौरान कदमा थाना प्रभारी मनोज ठाकुर और सोनारी थाना प्रभारी अंजनी कुमार , एवं थाना सहायक निरीक्षक अंचित कुमार को प्रशस्ती पत्र दिया गया. साथ ही विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिये भी दोनों थाना प्रभारियों की सराहना की गयी ! इस मौके पर संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष आर.एन.चटर्जी, जिला अध्यक्ष कपूर दास, जिला उपाध्यक्ष सौमित्र सरकार, नगर अध्यक्ष देवाषीष चंद्रा, भागीरथ, संध्या सेन, कंचन घोष, तारक नायक, आशुतोष साहा, अनिमेष राय, जगदीश्वर राव, राजेश दत्ता , दिलीप रजक, अरुण कुमार आदि मौजूद थे!
टीम का कहना यह है की समाज हित में राष्ट्र हित में राष्ट्रीय मानवाधिकार भ्रष्टाचार निवारण अच्छा कार्य कर रहे है आगे प्रशासन के साथ मिलकर और नेक कार्य करते रहेंगे!