जमशेदपुर मे त्रिस्तारिय पंचायत चुनाव के तहत हो रहे मतगणना के तहत तीसरे दिन जिला परिषद सीट संख्या 9 से पूर्णिमा मल्लिक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पियाली डे को 5622 वोटों से पछाड़ दिया

जमशेदपुर मे त्रिस्तारिय पंचायत चुनाव के तहत हो रहे मतगणना के तहत तीसरे दिन जिला परिषद सीट संख्या 9 से पूर्णिमा मल्लिक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पियाली डे को 5622 वोटों से पछाड़ दिया, और अब तक गोलमुरी सह जमशेदपुर प्रखंड क्षेत्र मे यह सबसे बड़ी जीत है.

जीत के बाद पूर्णिमा मल्लिक के समर्थकों ने विजय जुलुस निकाला जहाँ नवनिर्वाचित जिला परिषद पूर्णिमा मल्लिक ने जानता का आभार भी व्यक्त किया. उन्होंने इस जीत को जनता की जीत बताई साथ ही आगे जनता के विश्वास को कायम रखते हुए क्षेत्र का विकास करेंगे. वहीँ इन्होने अपने जीत के पीछे अपने परिवार के सदस्य मानिक मल्लिक जो पूर्व से ही समाजसेवा और राजनितिक पृष्ठभूमि से जुड़े हैँ उनका हाथ बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *