जमशेदपुर: साकची गोलचक्कर के कदमा स्टैंड के समीप पुलिस से बचकर भाग रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया, चालक फरार, कई लोगों की बाल बाल बची जान

जमशेदपुर: साकची गोलचक्कर के कदमा स्टैंड के समीप पुलिस से बचकर भाग रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया, चालक फरार, कई लोगों की बाल बाल बची जान। बताया गया कि ट्रेलर भीड़-भाड़ वाले इलाके में जा रहा था इसी दौरान जब पुलिस ने ट्रेलर को रोकने की कोशिश की तो वह काफी तेज रफ्तार में भागने लगा। थोड़ी दूर जाकर ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से जा टकराया। इस घटना में कई लोगों की बाल बाल जान बच गई। पुलिस ट्रेलर को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई है, फिलहाल चालक घटनास्थल से फरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *