चांडिल: ब्रह्मानंद सरस्वती के स्मृति में चांडिल के जयदा शिव मंदिर में किया गया भंडारा का आयोजन

चांडिल। प्राचीन कालीन जयदा शिव मंदिर के ब्रह्मलीन महंत नागा सन्यासी ब्रह्मानंद सरस्वती की स्मृति में तीन दिवसीय महा रुद्राभिषेक एवं गुरुवार को भक्तों के बीच महा भंडारा का आयोजन किया गया। इस महा भंडारा में ब्राह्मण भोजन के साथ साथ करीब तीन हजार भक्तों को भोजन कराया गया। चांडिल के जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक जयदा शिव मंदिर में मत्था टेका एवं जायदा के महंत केशवानंद सरस्वती के साथ भक्तों को भोजन कराया। इस मौके पर पारडीह फदलोगड़ा काली मंदिर के महंत विद्यानंद सरस्वती, संजय चौधरी, शंकर लायक, मिलन तंतुबाई सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *