त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण का चुनाव शुक्रवार को होना है, इसके लिए गुरुवार को स्ट्रांग रूम से सभी पोलिंग पार्टियों को क्लस्टर में भेजा गया

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण का चुनाव शुक्रवार को होना है. इसके लिए गुरुवार को स्ट्रांग रूम से सभी पोलिंग पार्टियों को क्लस्टर में भेजा गया. जमशेदपुर के जुगसलाई और गोलमुरी प्रखंड में अंतिम चरण के मतदान के लिए गुरुवार को कोऑपरेटिव कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया. बता दें कि शुक्रवार को जुगसलाई एवं गोलमुरी प्रखंड के 711 बूथों पर चुनाव होना है. इसके लिए 3000 से भी अधिक मतदान कर्मियों एवं सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. इसकी जानकारी देते हुए धालभूम एसडीओ संदीप कुमार मीणा ने बताया कि कल संपन्न होने वाले चुनाव के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. सभी मतदान कर्मियों को पोलिंग बूथ तक भेजा जा रहा है. शुक्रवार सुबह 7:00 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी. जिले के तमाम पदाधिकारियों को इस में लगाया गया है. सभी अपने- अपने स्तर से मॉनिटरिंग करेंगे. उन्होंने मतदाताओं से शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने की अपील की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *