बुलेट मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त, हेलमेट पहने होने के बावजुद बुलेट सवार के सिर के चिथड़े उड़े

रिपोर्टर जितेन सार बुंडू
लोकेशन बुंडू

रांची-टाटा हाइवे पर बुंडू के वासिदा स्थित अनुमंडल अस्पताल के निकट एक बुलेट मोटरसाइकिल (जेएच-01सीई-3314) के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से बुलेट चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम लगभग साढ़े आठ बजे की है। घटना में मृतक के सिर के चिथड़े उड़ गए जबकि मृतक हेलमेट पहना हुआ था। संभावना व्यक्त की जा रही है कि बुलेट के दुर्घटनाग्रस्त होते ही किसी अज्ञात वाहन ने बुलेट चालक के सर को कुचल दिया होगा। घटना कैसे घटी किसी ने नहीं देखा। सूचना मिलने पर बुंडू पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर, रांची-टाटा रोड को क्लियर कराया।मृतक का नाम प्रमोद सिंह बताया जाता है। वह पुलिस वाहन चालक के पद पर राँची पुलिस लाइन में पदस्थापित था। दो दिन पहले ही वह पुलिस के वाहन में फ़ोर्स को लेकर बुंडू आया था । बुंडू में दो दिन रुकने के बाद वह किसी ज़रूरी काम से किसी अन्य का बुलेट मोटरसाइकिल लेकर वापस राँची जा रहा था । बुधवार को उसे पुनः बुंडू लौटना था । मृतक प्रमोद सिंह जेल रोड राँची में पुलिस क्वार्टर में रह रहा था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *