नीमडीह कुकडू बाजार में आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, एक घायल का एमजीएम में चल रहा इलाज

Spread the love

नीमडीह थाना क्षेत्र के कुकड़ू बाजार से गांव लौटते समय रास्ते में आकाशीय बिजली गिरने से 27 वर्षीय युवक माखन की मौत हो गई है। जबकि 26 वर्षीय युवक गुरुपदो महतो गंभीर रूप से झुलस गया है। घटना शनिवार की है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन कुकड़ू बाजार पहुंचे और गंभीर रूप से झुलसे युवक गुरुपद महतो को लेकर रघुनाथपुर स्थित सरकारी अस्पताल गए। जहां से हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने गुरुपदो को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी में गुरुपदो का इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि गुरुपदो महतो और माखन नीमडीह थाना क्षेत्र के जानम कोलाडीह के रहने वाले हैं। दोनों कुकड़ू बाजार से इलेक्ट्रिक का पंखा लेने गए थे। दोनों बाइक से बाजार गए थे। बाजार से जब दोनों गांव लौट रहे थे तभी बारिश होने लगी। दोनों एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी आकाशीय बिजली गिरी और यह हादसा हुआ। माखन ट्रक ड्राइवर था। उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं। गुरुपदो भी मजदूरी का काम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *