कपाली में गैस गोदाम के पास नशा करने से मना करने पर शनिवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। युवकों ने मारपीट कर एक पक्ष के तीन लोगों को घायल कर दिया है। जबकि, दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हमलावरों ने हवाई फायरिंग भी की। हालांकि, अभी तक पुलिस को घटनास्थल से खोखा नहीं मिला है। घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। एक पक्ष से एक महिला और दुसरे पक्ष से दो महिलाएं घायल हैं।
इसके अलावा मोहम्मद सलमान और एक युवक शाहिद को भी चोट लगी है। महिला शबनम भी घायल हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए साकची के एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। शाहिद ने बताया की कुछ लोग एक घर के पास नशा कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति ने उन्हें नशा करने से माना किया। इस पर दबंग युवक स्टील की राड, डंडा, पिस्तौल आदि लेकर उस व्यक्ति के साथ मारपीट करने लगे। इस पर शाहिद के पापा और मामू उस व्यक्ति को बचाने पहुंचे तो शाहिद के पिता और मामू के साथ भी मारपीट शुरू हो गई। मोहम्मद सलमान, शाहिद और शबनम घटनास्थल पर पहुंचे। तो युवकों ने सलमान, शबनम और शाहिद को मार- पीट कर घायल कर दिया। सभी को चोट लगी है। शाहिद ने कहा की एक युवक ने उन पर पिस्तौल चलाई। लेकिन गोली मिस हो गई। वरना गोली उनके पैर पर लगती। शाहिद ने बताया की घटना की जानकारी कपाली पुलिस को दे दी गई है। शाहिद ने बताया कि इस मामले में राजू, राजा और सोनू समेत अन्य युवक संलिप्त हैं। एक आरोपी युवक ईद के चार दिन बाद ही जेल से छूट कर आया है। दूसरे पक्ष से हीरा बेगम ने बताया कि पहले पक्ष का युवक शाहिद चाकू लेकर आया था। सलमान और शबनम भी साथ थे। इन लोगों ने हीरा बेगम के घर में घुसकर सामान में आग लगा दी। बेटी रेहाना को भी पीटा। हीरा बेगम का कहना है कि उनके घर के पास कुछ लोग ब्राउन शुगर पी रहे थे। मना करने पर यह लोग मारपीट पर उतारू हो गए। सभी घायलों का एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।