चांडिल। नीमडीह थाना क्षेत्र के जानुम गांव में शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे पेड़ के नीचे खड़े मलखान महतो का वज्रपात से मौके पर ही मौत हो गई। उसी पेड़ के नीचे खड़े गुरुपदो महतो ठनका की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गए। नीमडीह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने कहा घायल गुरुपद महतो को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।