जमशेदपुर हरविंदर सिंह मंटू एवं निशान सिंह ने नामांकन दाखिल किया साकची गुरुद्वारा कमेटी प्रधान पद के लिए कार्यकारी प्रधान हरविंदर सिंह मंटू एवं गुरुद्वारा बस्ती निवासी निशान सिंह ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया

हरविंदर सिंह मंटू एवं निशान सिंह ने नामांकन दाखिल किया
साकची गुरुद्वारा कमेटी प्रधान पद के लिए कार्यकारी प्रधान हरविंदर सिंह मंटू एवं गुरुद्वारा बस्ती निवासी निशान सिंह ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया।
संयोजक गुरदीप सिंह पप्पू एवं सह- संयोजक सुखविंदर सिंह राजू ने बताया कि हरविंदर सिंह ने चार सेटों में तथा निशान सिंह ने तीन सेटों में नामांकन दाखिल किए।
इससे पहले दोनों अपने समर्थकों के साथ वाहेगुरू जाप करते हुए गुरुद्वारा पहुंचे।
यहां गुरुद्वारा में मत्था टेका और गुरु घर का शुकराना अदा किया। ग्रंथी बाबा करतार सिंह ने अरदास की।
गुरदीप सिंह पप्पू एवं सुखविंदर सिंह राजू ने बताया कि 21 मई को नामांकन वापसी तथा 22 मई को स्क्रूटिनी होगी।
स्क्रूटनी के लिए पांच सदस्य बोर्ड का गठन कर दिया गया है और इसमें गुरु घर के वजीर बाबा करतार सिंह, श्याम सिंह भाटिया एवं यूनियन नेता परविंदर सिंह को जगह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *