जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना अंतर्गत बड़ौदा घाट से अज्ञात शव मिलने से पुरे क्षेत्र में सनसनी

जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत बड़ौदा घाट से अज्ञात शव मिलने से पुरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई हालांकि शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

फिलहाल शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है स्थानीय निवासियों ने बड़ौदा घाट नदी में तैरते हुए शव को देखकर बागबेड़ा पुलिस को सूचना दी जहां बागबेड़ा पुलिस दल बल के साथ नदी घाट पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, बागबेड़ा पुलिस पदाधिकारी के के झा ने बताया कि 35 वर्षीय अज्ञात शव को स्थानीय लोगों ने देखकर सूचना दी है फिलहाल शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की जा रही है उन्होंने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है साथ ही पुलिस यह भी सुनिश्चित करने में लगी है कि कहीं शव में चोट के निशान तो नहीं पुलिस ने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *