जगन्नाथ चटर्जी, चांडिल
चांडिल। सरायकेला खरसावां के उपायुक्त अरवा राजकमल ने पत्रकार को संबोधित करते हुए बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान में चांडिल प्रखंड क्षेत्र में 70.7 प्रतिशत ईंचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में 78.1 प्रतिशत नीमडीह प्रखंड क्षेत्र में 74.9 प्रतिशत एवं कुंकड़ु प्रखंड क्षेत्र में 72.3 प्रतिशत मतदान हुई। पूरे चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में 73.8 प्रतिशत मतदान हुई। उपायुक्त ने कहा किसी टेक्निकल खामियों के कारण चांडिल प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पथरा खून के उत्तरी भाग के बूथ संख्या 76 एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय पथरा खून के दक्षिणी भाग बूथ संख्या 77 में दुमका जिला के मतपत्र आने के कारण केवल पंचायत समिति सदस्यों के लिए रिपोलिंग हो सकती है। उन्होंने कहा बाकी पूरे अनुमंडल क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुई।
चांडिल के विभिन्न क्षेत्रों के लोग सुबह-सुबह अपने मतदान केंद्र पहुंचे और अपना मताधिकार का उपयोग किया। नया वोटरों में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा गया। महिला मतदाताओं में भी काफी उत्साह देखा गया।