जमशेदपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चौथे चरण के चुनाव के लिए लगातार नामांकन की प्रक्रिया जारी है, जहां पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ने भी अपना नामांकन गुरुवार को दाखिल किया

जमशेदपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चौथे चरण के चुनाव के लिए लगातार नामांकन की प्रक्रिया जारी है, जहां पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ने भी अपना नामांकन गुरुवार को दाखिल किया।

जमशेदपुर जिला मुख्यालय में बनाये गए चुनाव नामांकन केंद्र में गुरुवार को जिला परिषद सीट संख्या 6 से आशा कुम्भकार एवं मंजू देवी तथा सोमा देवी , जिला परिषद सीट संख्या 5 से कालिपोदो गोराई , अंकित आनंद , विजय यादव जिला परिषद सीट संख्या 8 से कविता परमार , प्रतिमा सिन्हा , सीट संख्या 4 से प्रेमला कर्मकार ने नामांकन दाखिल किया , वहीं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह ने सीट संख्या 10 से नामांकन दाखिल किया और अपने जीत को सुनिश्चित बताया , वहीं उनके विरुद्ध उसी सीट से विक्रम टुडू ने भी अपना नामांकन दाखिल किया । तमाम प्रत्याशियों ने कहा कि वे वर्षों से जन सेवा के कार्यों में जुटे हैं और उसी के बदौलत वे जनता के बीच चुनावी मैदान में है ताकि जीत हासिल कर वे जनहित के कार्यों को बेहतर तरीके से पूर्ण कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *